फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: मंडे टेस्ट विक्रम वेधा फेल, पीएस-1 की कमाई में गिरावट, क्या कांतारा ने मार ली बाजी?

Tue, 04 Oct 2022 07:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया
Monday Box Office Report: वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद सोमवार को सभी फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक तरफ मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही। वहीं, दूसरी तरफ, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' के कलेक्शन में 61.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, साउथ फिल्म कांतरा के कारोबार पर सोमवार इतना का असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं रविवार के मुकाबले सोमवार को किसने की कितनी कमाई... 
विज्ञापन

2 of 7
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेल्वन-1
ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' की कमाई में 50.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। तीसरे दिन 39.2 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन 19.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म के अलग-अलग संस्करण की बात करें तो पीएस-1 ने तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम में क्रमश: 16.2 करोड़, 1.3 करोड़, 1.2 करोड़ और 0.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी 510 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में 129.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
विक्रम वेधा - फोटो : Social media
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा ने अब तक कुल 42.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यूं तो शुक्रवार के बाद से ही फिल्म की कमाई में उछाल आ रहा था, हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जी हां, रविवार के मुकाबले सोमवार को 'विक्रम वेधा' की कमाई में 61.7 फीसदी की गिरावट देखी गई है। फिल्म ने चौथे मात्र 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

4 of 7
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
'पोन्नियिन सेल्वन-1' की कमाई में 50 तो 'विक्रम वेधा' के कारोबार में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कांतारा की कमाई में मात्र 30 फीसदी की कमी देखी गई। एक तरफ जहां फिल्म ने रविवार को 7.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ने सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि 10 से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 18.3 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रह्मास्त्र
अन्य फिल्मों की तरह 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार यानी 24वें दिन 1.6 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 25वें दिन 0.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म का कुल कलेक्शन 264.96 करोड़ रुपये जा पहुंचा है। 
विज्ञापन

6 of 7
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर
चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' कल यानी 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 2.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि अभी तक एडवांस बुकिंग केवल तेलुगू संस्करण में शुरू हुई है, हालांकि, सलमान खान के कैमियो की वजह से इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएस-1 और विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
पोन्नियिन सेल्वन - 1 19.50 करोड़ रुपये
विक्रम वेधा 5.50 करोड़ रुपये
कांतारा 4.50 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र 0.60 करोड़ रुपये
गॉडफादर एडवांस बुकिंग रिपोर्ट 2.46 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें