पटौदी खानदान की लाडली और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 4 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में जन्मी सोहा आज 44 साल की हो गई हैं। वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मशहूर खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। बता दें कि सोहा अली खान अपने घर में भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका सिक्का जमा नहीं और सोहा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।