फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: घर की बालकनी में पति विक्रांत के साथ रोमांटिक हुईं मोनालिसा, वीडियो देख फैंस बोले- आग लगा दी

Thu, 09 Jun 2022 01:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोनालिसा-विक्रांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के खास पलों की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति विक्रांत सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं और पति-पत्नी दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अपने पति विक्रांत को रोमांटिक अंदाज में गुलाल लगा रही हैं और फिर विक्रांत भी मोनालिसा के चेहरे पर गुलाल लगाते हैं। इस दौरान विक्रांत अपनी लविंग वाइफ को किस भी करते हैं। दोनों इस वीडियो में एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'जुग जुग जियो' का गाना 'रंगी सारी' बज रहा है, जिससे यह वीडियो और खूबसूरत लग रहा है।

मोनालिसा और विक्रांत के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। हर किसी ने कपल की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'बस करो... आग ही लगा दी।' इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दोनों को बेस्ट कपल बताया है तो कुछ लोगों ने मोनालिसा को क्वीन कहा है।

 
विज्ञापन

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री हैं, जो अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'नजर' भी शामिल है। बीते दिनों मोनालिसा और विक्रांत रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आए थे। इस शो में दोनों बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। हालांकि,  शो के विनर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें