फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद कितनी बदल गईं मोना सिंह, दोस्तों के साथ पार्टी की देखिए तस्वीरें

Sun, 05 Jan 2020 02:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mona Singh - फोटो : Instagram
अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) की शादी को आठ दिन हो चुके हैं। मोना ने 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद मोना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस बीच मोना ने कई और तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोना दोस्तों संग पार्टी करती हुई दिखाई दीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Gaurav Gera and Mona Singh - फोटो : Instagram
मोना की यह तस्वीरें करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी की हैं। तस्वीरों में मोना शिमरी शॉर्ट ड्रेस के साथ लाल रंग के गॉगल्स लगाए हुए हैं। तस्वीरों में मोना के पति श्याम नजर नहीं आए। इन तस्वीरों में मोना अपने सबसे अच्छे दोस्त गौरव गेरा के साथ भी नजर आईं। गौरव मोना के साथ 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल में थे जिसमें उन्होंने नंदू का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर मोना सिंह की ये तस्वीरें छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
mona singh - फोटो : social meida
इससे पहले मोना ने नए साल की शुरुआत में पति श्याम के साथ सेल्फी साझा की थी। मोना की इस तस्वीर पर रक्षंदा खान और पलक जैन ने कमेंट भी किया था। मोना ने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी। इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे थीं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' 
 

4 of 5
Shyam and Mona Singh - फोटो : Instagram
मोना और श्याम की शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरें पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mona singh - फोटो : social media
शादी से पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। 

16 सालों में यूं बदल गईं दीपिका पादुकोण, पुरानी तस्वीरों को देख लें तो खा जाएंगे धोखा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें