फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी में भी काम पर वापस लौटीं सोनम कपूर, सेट से साझा की तस्वीर

Wed, 27 Apr 2022 10:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करके प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। जब से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है तब से फैंस काफी खुश हैं। सभी लोग अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। सोनम इस समय मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह ऐसे समय में भी काम पर वापस लौट आई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ - फोटो : Instagram
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें वह आराम से बैठी हुई हैं। अभिनेत्री ने लिखा- काम पर वापसी। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने पिछले महीने ही ये घोषणा की थी कि वह पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। इस दौरान सोनम कपूर ने तीन तस्वीरें पोस्ट की थीं। अपने होने वाले  बेबी के लिए इस दौरान अभिनेत्री ने लिखा था- आपका स्वागत करने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले जब सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर से पूछा गया था कि सोनम कैसी मां बनेंगी। इस दौरान अभिनेता ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि सोनम हर काम परफेक्ट करती है, इसलिए वह एक बेहतरीन  मां बनेगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि मां बनने के बाद सोनम वर्किंग मदर की भूमिका अच्छे से निभाएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में देखा गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला भी थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई और फ्लॉप हो गई थी। पिछले साल सोनम ने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग शुरू की थी लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें