फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, इसी ने लड़ा था नाना पाटेकर के खिलाफ केस

Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर मी टू का आरोप लगा चुकीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके वकील से जुड़ा है। नाना पाटेकर के खिलाफ केस लड़ने वाले अभिनेत्री के वकील नितिन सतपुते (Nitin Satpute) पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। तनुश्री के वकील पर जिसने आरोप लगाया है वह महिला भी पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta nana patekar - फोटो : social media
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- 'तनुश्री दत्ता के वकील नितिल सतपुते के खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस थाने में शोषण का केस दर्ज करवाया गया। आरोप लगाने वाली महिला भी वकील ही हैं।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस फिल्म का नाम 'हॉर्न ओके प्लीज' था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री ने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के शूट का जिक्र करते हुए कहा था कि नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।' तनुश्री के इस खुलासे ने खूब तूल पकड़ा। यहां तक कि मामला अदालत में भी पहुंचा।

4 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
पुलिस ने बीते साल जुलाई में अदालत को बताया था कि उन्हें नाना पाटेकर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। नाना को क्लीचिट मिलने के बाद तनुश्री के वकील ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने कई गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए। इसके बाद तनुश्री ने दिसंबर 2019 में इस केस में पुलिस द्वारा दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta - फोटो : tanushree dutta
इस याचिका में मांग की गई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ "झूठी रिपोर्ट" दायर करने के लिए अवमानना कार्यवाही शुरू करे और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उसके खिलाफ मामला दर्ज करे। इस याचिका में आरोपी और जांच अधिकारी के नार्को-विश्लेषण की भी मांग की गई है। साथ ही इस याचिका में अदालत से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस केस की जांच सौंपने का आग्रह किया गया है।  

रिपोर्टर ने दीपिका से रणवीर से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा, भड़क गईं अभिनेत्री और कहा- 'एक्सक्यूज मी...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें