मोहनीश बहल
- फोटो : Instagram
राजश्री के बैनर तले बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' मोहनीश के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। उसके बाद उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'अस्तित्व', 'फोर्स', 'जय हो' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने अपने करियर में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। इतना ही नहीं मोहनीश ने फिल्मों के अलावा सीरियल्स में अपनी अदायगी का जादू चलाया। इन सीरियल्स में 'आरजू है तू', 'कहानी घर-घर की', 'दिल मिल गए', 'कस्तूरी', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'सावधान इंडिया', 'संजीवनी' और फिर 'दिल मिल गए' शामिल हैं।