फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कृति सैनन हुईं फिल्म 'मलंग' से बाहर, निर्देशक मोहित सूरी ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Mon, 13 Jan 2020 01:27 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मलंग और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
'अवारापन', 'मर्डर 2' और 'आशिकी 2' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक मोहित सूरी अपनी नई फिल्म 'मलंग' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें भी चर्चा में है कि फिल्म में दिशा के किरदार के लिए पहले कृति सैनन को अप्रोच किया गया था हालांकि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया। अब इस बारे में मोहित सूरी ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
kriti - फोटो : kriti
मोहित के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए पहले कृति से संपर्क किया था। उन्होंने स्क्रिप्ट भी पढ़ी थी हालांकि अंत में डेट्स को लेकर बात नहीं बन पाई। मोहित ने आगे बताया, 'मलंग में एक साथ चार कलाकार काम कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में चारों कलाकारों का एक साथ डेट्स पाना बड़ी चुनौती होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
mohit suri
मोहित ने आगे कहा, 'एक निर्देशक के तौर पर मेरा काम कलाकारों से संपर्क करना है। इस फिल्म के लिए भी मैंने वही किया लेकिन कृति के पास उस समय 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों के ऑफर थे। मेरी फिल्म करने के लिए उनके छह महीने बर्बाद हो जाते क्योंकि मैं दूसरे कलाकारों के डेट्स पर भी काम कर रहा था।'

4 of 5
Malang - फोटो : amar ujala mumbai
मोहित के अनुसार कृति 'मलंग' फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी लेकिन उन्होंने दूसरी फिल्मों का चयन किया। इसमें फिल्म छोड़ने जैसा कुछ भी नहीं है। गौरतलब है कि बीते दिनों लॉन्च हुए फिल्म के ट्रेलर को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में इश्क और रिस्क का जबरदस्त तड़का डाला गया है। फिल्म में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें