किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुबई का सफर श्रीदेवी की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। इसके बाद वह सिर्फ लोगों के लिए एक याद बनकर रह जाएंगी। भांजे मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं जहां पर उनकी मौत हो गई। इस बीच मोहित मारवाह की एक्ट्रेस के निधन के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Sridevi and Mohit Marwah
मोहित मारवाह की शादी फेमस स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला से 20 फरवरी को दुबई में हुई थी। जिसमें श्रीदेवी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं हालांकि बड़ी बेटी जाह्ववी शूटिंग की वजह से इस शादी में नहीं गई थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार मोहित मारवाह का रिएक्शन आया है। मोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 4
Sridevi and Mohit Marwah
मोहित ने श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप लेजेंड से कहीं अधिक हैं। आपकी कमी हमेशा खलेगी।
आपको बता दें, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देर रात मुंबई पहुंचेगा। फिलहाल अनिल कपूर के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आने का सिलसिला जारी है। अनिल कपूर के घर पर ही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी मौजूद हैं।