अभिनेत्री और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी। समारोह के लिए विशाल मंडप सजाया गया है। शादी से पहले मोहिना की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।