फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलाल ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया तोहफा, 'दृश्यम 2' का टीजर रिलीज

Thu, 21 May 2020 08:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मोहनलाल ने प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी जो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने 'दृश्यम 2' का टीजर रिलीज किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
20 सेकेंड के इस टीजर में मोहनलाल धीरे-धीरे अपनी आंखें खोल रहे हैं। फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुमबवूर हैं और निर्देशक जेथु जोसफ हैं। मोहनलाल ने टीजर साझा करते हुए लिखा- #Drishyam #Drishyam2
विज्ञापन

3 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में मोहनलाल के किरदार का नाम जोर्गेकुटी है। फिल्म की कहानी जोर्गेकुटी और उसके परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर के बाद अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म के बाकी कलाकारों और क्रू का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

4 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल और जेथु जोसफ हाल ही में एक मलयालम थ्रिलर फिल्म 'राम' के लिए साथ आए थे। इस फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य किरदार में हैं। दिसंबर 2019 में इसका आधिकारिक एलान किया गया था। लॉकडाउन की वजह से 'राम' का काम रोक दिया गया है। फिलहाल जेथु और मोहनलाल 'दृश्यम 2' में जुटेंगे। केरल सरकार जैसे ही शूटिंग की अनुमति देती है फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल की आखिरी मलयालम फिल्म 'बिग ब्रदर' थी। इससे पहले रिलीज हुई उनकी 'लूसीफर' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का भी सीक्वल बनना है। 'लूसीफर' पहली मलयालम फिल्म है जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ का बिजनेस किया।

मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें