फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर को शर्टलेस देख राम गोपाल वर्मा बोले- 'मैं गे बनना चाहता हूं...'

Thu, 21 May 2020 07:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनका ट्वीट करने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। बीते रोज साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर राम गोपाल वर्मा ने ऐसा ट्वीट किया कि उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala mumbai
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए जूनियर एनटीआर की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जूनियर एनटीआर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'आप सभी को अच्छे से पता है मैं गे नहीं हूं लेकिन इस फोटो में आपको देखने के बाद मैं गे बनना चाहता हूं, आ बॉडी येत्रा नैना।'
 
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी राम गोपाल के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया दी। यूजर्स ने उनके ट्वीट पर जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी। जूनियर एनटीआर फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की आरआरआर में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ राम चरण तेजा भी काम कर रहे हैं। 

4 of 5
राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वो हर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास स्टाइल के सिनेमा से बहुत नाम कमाया है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा की आखिरी हिंदी फिल्म साल 2017 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : Twitter
सरकार 3 के बाद से राम गोपाल ने कोई भी हिंदी फिल्म नहीं बनाई है। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा हैदराबाद पशुचिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले पर फिल्म बनाने वाले हैं। इस बाबत उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें