फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के लिए नाैशाद ने रफी को दिया था एक रुपया, फिर रफी ने उस सिक्के को जो किया वो दिलचस्प है

Mon, 31 Jul 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद रफी और नौशाद
गायिकी की दुनिया का बेताज बादशाह, फनकार ऐसा जिसे सदियां भुला नहीं पाएंगी। गुरूर नहीं ये अपने हुनर पर भरोसा था तभी तो खुद ही कह दिया 'तुम मुझे यूं भूला न पाओगे...'। ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह-ए-तरन्नुम मोहम्मद रफी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद रफी
रफी साहब ने अपनी जिंदगी में करीब 26 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित रफी साहब का इंडस्ट्री में खूब रुतबा था लेकिन सुरों के बादशाह का ये सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भी वक्त देखा है जब उनके पास घर लौटने के पैसे नहीं हुआ करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद रफी
बात तब की है जब बॉलीवुड में नौशाद का जलवा हुआ करता था और मोहम्मद रफी कोरस में गाते थे। रफी साहब के ये दिन काफी मुश्किल भरे थे। एक दिन उन्हें नौशाद के साथ कोरस में गाने का मौका मिला। रफी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते थे, इसलिए वो जैसे-तैसे स्टूडियो पहुंच गए।

4 of 6
मोहम्मद रफी और नौशाद
रफी जब स्टूडियो पहुंचे तो उन्हें मालूम पड़ा कि रिकॉर्डिंग कैंसिल हो गई है। सभी लोग स्टूडियो से चले गए लेकिन निराश मोहम्मद रफी वहीं खड़े रहे। जब नौशाद साहब ने रफी को देखा तो उन्होंने पूछा कि वो अब तक यहां क्यों खड़े हैं? रफी ने मायुसी में कहां कि उनेक पास घर जाने के पैसे नहीं हैं। उन्हें लगा रिकॉर्डिंग हो जाएगी तो उसके मेहताने से वो घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद रफी
नौशाद ने तब रफी को 1 रुपये का सिक्का दिया था ताकि वो घर पहुंच जाएं। रफी ने नौशाद से वो सिक्का लिया और चल पड़े। इसके कई सालों बाद रफी शहंशाह-ए-तरन्नुम बन गए। उनके पास खूब दौलत और शोहरत हो गई। तब एक दिन नौशाद साहब मोहम्मद रफी के घर आए। उन्होंने देखा कि मोहम्मद रफी ने 1 रुपये का सिक्का फ्रेम करा दीवार पर टांग रखा है। नौशाद ने इसका कारण जानना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद रफी
तब रफी साहब ने बताया कि सालों पहले नौशाद ने जिस लड़के को घर जाने के लिए 1 रुपये का सिक्का दिया था वो और कोई नहीं, बल्कि रफी ही थे। रफी ने कहा, 'मैं उस दिन पैदल ही गया था। ये सिक्का मुझे मेरी सच्चाई याद दिलाता रहा और ये कि उन दिनों किस नेक इंसान ने मेरी मदद की थी।' इस पूरे किस्से का जिक्र अनु कपूर ने अपने शो 'सुहाना सफर विद अनु कपूर' में किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें