फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Interview : 'आपके आ जाने से' के गायक ने बयां किया दर्द, बोले- 'गाना याद है पर मुझे भूल गए'

Tue, 23 Oct 2018 08:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
MOHAMMAD AZIZ - फोटो : SELF
80 और 90 के दशक में एक से एक सुपरहिट गीत गाने वाले सुपरहिट गायक मो. अजीज ने अमर उजाला से बातचीत की। इस खास मुलाकात में उन्होंने अपने करियर के संघर्ष के बारे में बताया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से नाराजगी भी जाहिर की। इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए यह भी बताया कि लोग उन्हें क्यों याद नहीं करते....आइए जानते हैं अजीज के बारे में यह खास बातें..
विज्ञापन

2 of 8
mohammed aziz
यहां मिला पहला ब्रेक
बता दें कि अजीज ने बताया कि जब वह साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था। अजीज अपने संघर्ष के दिनों में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के घर भी जाया करते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि अनु भी उस दौरान बहुत संघर्ष कर रहे थे। एक दिन अनु ने अजीज को रिकॉर्डिंग रूम में बुलाया और फिल्म 'मर्द' का टाइटल सॉन्ग 'मर्द तांगेवाला' गाने को कहा। 
विज्ञापन

3 of 8
mohammed aziz
इस गाने ने चमकाई मेरी किस्मत
अजीज ने कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया जो उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। बता दें कि इसी गाने से मो. अजीज को बड़ी पहचान मिली थी। गाना मर्द तांगेवाला की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर मनमोहन देसाई और एक्टर शम्मी कपूर और अमिताभ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पहले लाइव रिकॉर्डिंग हुआ करती थी।

4 of 8
Bollywood
मेरे लिए ही नहीं गोविंदा के लिए भी है ये गाना सुपरहिट
बता दें कि 2 जुलाई 1954 को कलकत्ता में जन्मे अजीज आज भी अपने 150 साल पुराने घर में रहते हैं जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंगला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं।  उनका गाया सुपरिहट गीत 'मय से ना मीना से' दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था। अजीज ने कहा कि यह गाना उनकी और गोविंदा की जिंदगी का सबसे सुपरहिट गाना है।
विज्ञापन

5 of 8
Mohammed Aziz - फोटो : Just Dial
आने वाले 100 सालों तक गाया जाएगा मेरा ये गाना 
अजीज ने यह भी बताया कि फिल्म 'कर्मा' का गाना 'हर करम अपना करेंगे' आने वाले 100 साल तक गुनगुनाया जाएगा। अजीज ने आगे बताया कि बप्पी लाहिड़ी ने उन्हें पहली बार आशा के साथ गाना गाने का मौका दिया। इसके बाद राजेश रोशन ने फिल्म खुदगर्ज में गाना दिया। बता दें कि अजीज ने अपने करियर में खुदा गवाह, राम लखन, नगीना, स्वर्ग, अमृत ना जाने कितनी हिट फिल्मों में एक से एक हिट सॉन्ग गयाा है। 
विज्ञापन

6 of 8
bollywood - फोटो : bbc
अवॉर्ड फंक्शन में नहीं लिया गया मेरा नाम
लेकिन इंटरव्यू के दौरान अजीज ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 80 और 90 के दशक में इतने हिट गाने के बाद भी उनका नाम अवॉर्ड फंक्शन में नहीं लिया गया। वह इस दौरान अंदर से टूटते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'मैं एक से एक हिट गाने दे रहा था लेकिन मैं कब घर बैठ गया मुझे खुद ही पता नहीं चला।'
विज्ञापन

7 of 8
Mohmmed Aziz - फोटो : saregama
लोग मुझे याद नहीं करते
किसी सिंगिंग रियलिटी शो में ना बुलाने पर वह काफी खफा हैं। उनका कहना है कि 'मैं आज तक किसी डायरेक्टर, एक्टर और किसी प्रोड्यूसर से नहीं लड़ा और ना ही कभी किसी के साथ कोई बदतमीजी की तो मुझे क्यों भूल गए।' अजीज गायक मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते हैं लेकिन कहते हैं कि लोग रफी, मुकेश, किशोर, लता को तो याद करते हैं पर मुझे नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
Mohmmed Aziz - फोटो : Youtube
आर डी बर्मन ने कहा था उच्चारण ठीक करो
अजीज ने बताया कि एक दफा वह आर डी बर्मन के पास गए थे। जब आर डी बर्मन ने उनका गाना सुना तो उन्हें उनका उच्चारण ठीक करने को कहा। लेकिन उस दौरान अजीज वहां से चुपचाप निकल आए। लेकिन एक दिन बप्पी दा ने उन्हें आशा के साथ गाने का मौका दिया जिसके बाद से आशा ने उन्हें अपने घर ले गईं और आर डी बर्मन को उन्हें मौका देने को कहा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें