Preeti Jhangiani
'मोहब्बतें' आई और जबरदस्त हिट रही। फिल्म में दिखने वाला हर शख्स पॉपुलर हो गया। एक्टर्स के लिए फिल्मों की लाइन लग गई। 'मोहब्बतें' की बाद भी प्रीति ने कई सारी फिल्में की थीं लेकिन दुर्भाग्यवश फिल्में नहीं चलीं जैसे एलओसी, आन, अनर्थ। प्रीति ने अपने करियर की शुरूआत 16 साल में ही कर दी थी। उस वक्त वह मॉडलिंग किया करती थीं।