बॉलीवुड फिल्मों में जितना महत्व एक हीरो का होता है। उतना ही महत्व विलेन का भी होता है। देखा जाए तो विलेन के बिना कोई फिल्म पूरी हो ही नहीं सकती है। एक समय ऐसा भी था जब इन विलेन के किरदारों को इतना दमदार बनाया जाता था कि इनकी छाप अब तक बॉलीवुड पर है। ये किरदार लोगों को अब तक मुंह जुबानी याद हैं। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के विलेन्स के बारे में। इन विलेन्स का किरदार जितना दमदार होता था उतना ही इनका लुक भी होता था। लेकिन इन विलेन्स के नाम अगर आप सुन लेंगे तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ऐसे ही कुछ विलेन्स के नाम हम इस पैकेज में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके लुक के साथ उनका नाम कुछ जमा नहीं लेकिन उनके दमदार किरदार ने कभी नाम को हावी नहीं होने दिया।