फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा संग रिलेशन से लेकर पति पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाने तक, ये हैं सोफिया हयात के 5 विवाद

Tue, 09 Apr 2019 04:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात - फोटो : social media
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात का नाता विवादों से जुड़ा हुआ है। सोफिया की बेडरूम वीडियो से लेकर पति के साथ इंटीमेट तस्वीरें इंटरनेट पर हंगामा मचा चुकी हैं। पहले उनके नन बन कर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए और फिर उनके रोमानियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए। अब वह एक ट्रोल के सवालों का जवाब देने के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल एक ट्रोल ने सोफिया की फोटो पर कमेंट करते हुए ये लिख दिया था कि भारत में रेप कल्चर बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आइए आपको बताते हैं इससे पहले सोफिया किस-किस तरह के झमेले में फंस चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sofia
जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट
सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इस ट्रोल ने एक्ट्रेस से एक रात का बुकिंग रेट पूछा था। फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड फोटो शेयर करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया। सोफिया ने जवाब देते हुए कहा - 'पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो। वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?' 
विज्ञापन

3 of 5
sofia and rohit
रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा
सोफिया ने पिछले दिनों बताया था कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं। 

4 of 5
sofia hayat

सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sofia hayat
जब सोफिया बन गई थीं नन
सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें