फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामले पर बन रही फिल्म में ये कलाकार बना नेपो किंग, निर्माताओं ने ढूंढा करण जौहर का हमशक्ल

Wed, 29 Jul 2020 05:45 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मॉडल राणा - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म 'सुसाइड ऑर मर्डर' में हिंदी सिनेमा के एक बड़े निर्माता की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता और मॉडल राणा को चुना गया है। इस खबर की जानकारी खुद निर्माता कंपनी वीएसजी बिंज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
मॉडल राणा - फोटो : सोशल मीडिया
राणा फिल्मों के एक ऐसे निर्माता की भूमिका निभाएंगे जो फिल्मों में सिर्फ बड़े-बड़े सितारों के बच्चों को ही काम देता है। इस किरदार को लगभग करण जौहर जैसा ही लुक दिया गया है और इसको नाम दिया गया है नेपोकिंग। फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने मीडिया को बताया, 'मेरी फिल्म उन लोगों को श्रद्धांजलि है जो फिल्मों में अपना करियर बनाने के इरादे से आते हैं लेकिन वह कुछ बड़े-बड़े निर्माताओं की साजिशों का शिकार हो जाते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'इससे उनका हुनर और मासूमियत सब खत्म हो जाती है। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक नहीं है, बल्कि उनके जीवन से प्रेरित है। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह कोई बाहरी व्यक्ति आकर बॉलीवुड में अपना नाम कमाता है लेकिन वह वंशवाद का शिकार हो जाता है। इस फिल्म के जरिए कुछ गहरे राज सामने आएंगे।'

4 of 5
सचिन तिवारी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में संघर्षशील कलाकार का किरदार निभाने के लिए मशहूर टिकटॉकर सचिन तिवारी को चुना गया है। सचिन कुछ हद तक सुशांत के जैसे ही दिखते हैं। विजय ने फिल्म की योजना के बारे में बताया, 'हम इस फिल्म को सितंबर के मध्य में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और पंजाब में की जाएगी। वैसे हमारी योजना इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करने की है। लेकिन, अगर कोरोना वायरस की वजह से परेशानियां आती रहीं तो हम इस फिल्म को अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज करेंगे।'

पढ़ें: सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, मुंबई पुलिस से जांच करवाने की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें