मॉडल राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा फिल्मों के एक ऐसे निर्माता की भूमिका निभाएंगे जो फिल्मों में सिर्फ बड़े-बड़े सितारों के बच्चों को ही काम देता है। इस किरदार को लगभग करण जौहर जैसा ही लुक दिया गया है और इसको नाम दिया गया है नेपोकिंग। फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने मीडिया को बताया, 'मेरी फिल्म उन लोगों को श्रद्धांजलि है जो फिल्मों में अपना करियर बनाने के इरादे से आते हैं लेकिन वह कुछ बड़े-बड़े निर्माताओं की साजिशों का शिकार हो जाते हैं।'