फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Khan: 'पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा...', एक और मॉडल ने साजिद पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Nov 2022 01:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
शीला प्रिया सेठ - साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर साजिद खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ निर्देशक असल दुनिया से दूर बिग बॉस के घर में अपना गेम खेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, घर के बाहर एक-एक करके मॉडल्स और एक्ट्रेसेस आगे आकर उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। शर्लिन चोपड़ा, रानी चैटर्जी, कनिष्का सोनी के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मॉडल और अभिनेत्री रहीं शीला प्रिया सेठ ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि आज से 14 साल पहले यानी साल 2008 में साजिद खान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तमिल, कन्नड़, मलयालम और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकीं शीला ने कहा, "मेरी निर्देशक साजिद खान से पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी। जब मैंने उनसे उनकी आने वाली परियोजना में मुझे कास्ट करने का अनुरोध किया तब उनकी कुछ हरकतों की वजह से मैं दंग रह गई।"

शीला आगे बताती हैं, "वह लगभग पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा कि तुम्हे सर्जरी करवानी चाहिए क्योंकि तुम्हारे स्तन बॉलीवुड के लिए पर्याप्त बड़े नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि मुझे अपने स्तन को बड़ा करने के लिए कुछ तेलों से रोजाना मालिश करनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें