फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता पर अब आया राज ठाकरे का बयान, कहा- 'मैं जानता हूं नाना पाटेकर अभद्र हैं लेकिन...'

Thu, 18 Oct 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta and raj thackrey - फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता की वजह से जिस तरह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में #MeToo कैंपेन छिड़ गया है किसी ने सोचा भी नहीं था कि महिलाएं यौन शोषण के मुद्दे पर खुलकर बात करने लगेंगी। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि 10 साल पहले नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी की कोशिश की थी। यही नहीं जब उन्होंने इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर से इस बारे में शिकायत की थी तो राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोला था।
विज्ञापन

tanushree dutta

2 of 5
tanushree dutta - फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद अब पहली बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे का बयान आया है। राज ठाकरे ने #MeToo मूवमेंट पर कहा कि 'यह एक गंभीर मुद्दा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस नहीं की जानी चाहिए।' राज ठाकरे महाराष्ट्र के अमरावती में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

tanushree dutta

3 of 5
tanushree dutta - फोटो : twitter
राज ठाकरे ने आगे कहा कि 'मुझे पता है कि नाना पाटेकर अभद्र हैं। वो इस तरह की पागलपल भरी हरकतें करते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने ऐसा कुछ किया होगा। कोर्ट इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। मीडिया इसमें क्या करेगा। केवल सोशल मीडिया पर #MeToo बहस का मुद्दा बनकर नहीं रहना चाहिए।'

tanushree dutta

4 of 5
tanushree dutta - फोटो : twitter
राज ठाकरे ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि #MeToo की वजह से पेट्रोल के दाम, रुपये में गिरावट और बेरोजगारी जैसे मुद्दे दबते जा रहे हैं। अगर कोई महिला इस तरह के शोषण का सामना करती है तो वो एमएनएस से संपर्क कर सकती है। हम उनकी मदद करेंगे। महिलाएं शोषण का सामना करती हैं तो उन्हें तुरंत आवाज उठानी चाहिए ना कि 10 साल बाद।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

tanushree dutta

5 of 5
tanushree dutta - फोटो : self
गौरतलब है कि इससे पहले जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी तो महाराष्ट्र के बीड जिले के एक थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत मनसे की जिला इकाई के अध्यक्ष सुमंत धस ने दर्ज कराई है। तनुश्री दत्ता ने मनसे को गुंडों की पार्टी बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें