एमएम कीरावनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एमएम कीरावनी का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड में म्यूजिक को लेकर कोई एतराज नहीं है। उनका कहना है, 'मैं वर्ष 2000 से 2002 तक काफी एक्टिव था। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने मुझे तमाम म्यूजिक स्कोर्स के लिए ऑफर दिए। उनकी फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार करने में मुझे खूब मजा आया। 'जादू है नशा है' और 'बंजारा' जैसे कुछ गाने काफी लोकप्रिय भी हुए। लेकिन, इसके बाद मैं तेलुगू सिनेमा में बिजी हो गया।'