सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती की शादी तय हो चुकी है । कुछ महीने पहले ही उनका रोका हुआ था । अब महाअक्षय की शादी की डेट सामने आई है । शादी 7 जुलाई को होगी । मिथुन की होने वाली बहू का नाम मदालसा है ।
विज्ञापन
2 of 10
मदालसा
मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं । मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं । शीला ने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था । इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं । शीला की बेटी मदालसा भी एक एक्ट्रेस हैं ।
विज्ञापन
3 of 10
मदालसा
मदालसा ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से किया था । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है । मदालसा अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं । मदालसा का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड फोटो से भरा पड़ा है ।
4 of 10
मदालसा
हैरानी वाली बात ये है कि शादी की खबरें आने के बावजूद मदालसा और महाअक्षय ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा है । मदालसा और महाअक्षय के सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की साथ में एक भी तस्वीर नहीं हैं ।
विज्ञापन
5 of 10
मदालसा
मदालसा और महाअक्षय की शादी के सभी फंक्शन 7 जुलाई को होंगे । इसी दिन बारात निकलेगी और फेरों की रस्म होगी । रिसेप्शन भी 7 जुलाई को ही रखा गया है ।
विज्ञापन
6 of 10
मदालसा
शादी के सभी फंक्शन होटल द मोनार्क, ऊटी से होंगे । शादी का संगीत 6 जुलाई को होगा । शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है । हालांकि इस बारे में अभी कोई खबर नहीं आई है ।
विज्ञापन
7 of 10
मदालसा
शादी बेहद गुपचुप तरीके से करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन मीडिया से इतनी बड़ी खबर कैसे छिप सकती थी । महाअक्षय और मदालसा की सगाई मार्च में हुई थी । सगाई का फंक्शन मुंबई के Madh Island house में रखा गया था ।
8 of 10
मदालसा
यहां फैमिली के चंद लोग ही मौजूद थे । महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद वो 'द मर्डरर', 'हांटेड', 'लूट' और 'रॉकी' जैसी फिल्मों में नजर आए ।
9 of 10
मदालसा
इन दिनों वो अपने टीवी शो 'GAMA'में बिजी हैं । जिसके लिए वो US भी गए थे । यहां महाअक्षय रेसलिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस शो को मिमोह और सलमान खान प्रोड्यूज करने वाले हैं।
बेटे की शादी ऊटी में करने की एक खास वजह है । तमिलनाडु के ऊटी, मसिनागुड़ी और कर्नाटक के मैसूर में उनके लग्जरी होटल्स हैं। मिथुन की मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स नाम से सिरीज चलती है ।