फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता ने मिथुन के बेटे पर लगाए सनसनीखेज आरोप, शिकायत की कॉपी आई सामने

Wed, 04 Jul 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
शादी के 5 दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय (मिमोह) पर रेप का आरोप लगा है । इतना ही नहीं, मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर भी पीड़िता का अबॉर्शन करवाने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित एक्ट्रेस ने दिल्ली के बेगमपुर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

2 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
एक्ट्रेस ने जो एफआईआर मिमोह पर लिखवाई है उसकी कॉपी सामने आई है । जिसमें लिखा है कि मिमोह और पीड़िता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं । दोनों की मुलाकात अप्रैल 2015 में हुई थी । इसके बाद उनके बीच फोन पर बात होने लगी ।
विज्ञापन

3 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
एक महीने बाद मिमोह ने एक्ट्रेस को अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया । यहां एक्ट्रेस को नशीला पदार्थ पिलाकर मिमोह ने उसके साथ संबंध बनाए । इसके बाद मिमोह ने उससे शादी का झूठा वादा किया और 4 साल तक उसका रेप करता रहा ।

4 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
इसी बीच जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई तो मिमोह ने उसे कुछ दवाई लाकर दीं । मिमोह ने कहा कि इसे खा लो, करियर के ऐसे मौके पर मैं बच्चे नहीं चाहता । एक्ट्रेस ने दिसंबर साल 2017 में मिमोह को याद दिलाया कि उन्होंने शादी का वादा किया था ।

विज्ञापन

5 of 7
योगिता बाली और महाअक्षय (मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटा)
तब मिमोह ने एक्ट्रेस से कहा कि वो अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं । हमारी कुंडली नहीं मिल रही है इसलिए शादी नहीं हो सकती है । इसके बाद योगिता बाली ने एक्ट्रेस को कॉल कर धमकाया। योगिता ने कहा कि सपने में भी वो उनकी बहू नहीं बन सकती ।

विज्ञापन

6 of 7
Mithun Chakraborty
साथ ही योगिता ने ये भी कहा कि मिथुन से कुछ ना कहे वर्ना उसके साथ ठीक नहीं होगा । जब एक्ट्रेस को मिमोह की शादी के बारे में पता चला तो वो डिप्रेशन में चली गईं । मिमोह ने एक्ट्रेस का फोन नंबर और सोशल मीडिया पर उन्हें ब्लॉक कर दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मदालसा
बता दें कि मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा से 7 जुलाई को होने वाली है । मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं । मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं । शीला ने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था । इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं । शीला की बेटी मदालसा भी एक एक्ट्रेस हैं । 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें