फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty : पहली बार देखिए मिथुन चक्रवर्ती के 5 स्टार होटल्स की INSIDE तस्वीरें, परिवार के साथ यहीं बिताते हैं छुट्टियां

Wed, 10 Mar 2021 09:10 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक्टिंग के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन के तौर पर भी जाने जाते हैं, मिथुन भले ही आजकल फिल्मों में भले ही नजर ना आते हों, लेकिन देश के अमीर एक्टरों में उनकी गिनती होती है। मिथुन बंगाल में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद से ही वह लाइमलाइट में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन के पास ऊटी में लग्जरी होटल है। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। खबरों की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती का कारोबार करीब 250 करोड़ रुपये का है, वो मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक हैं। उनके कई शहरों में बड़े होटल्स हैं। आज हम आपको उके ऊटी वाले होटल की अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
ऊटी में मिथुन का ये होटल फाइव स्टार है। इसके अलावा मैसूर और साउथ के कई शहरों में उनके आलीशान होटल हैं। इसके अलावा मिथुन के देश के कई शहरों में आलीशान फ्लैट भी हैं, मुंबई में ही उनके कई फ्लैट हैं।

4 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन अपने बेटों के साथ मिलकर इस बिजनेस को संभालते हैं।ऊटी स्थित उनके होटल मोनार्क में 59 कमरें, 4 लग्जरी फर्निश्ड सुइट्स, हेल्थ फिटनेस सेंटर, इनडोर स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर मिथुन कई बार यहीं छुट्टियां बिताने आते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन के मोनार्क सफारी पार्क मसिनागुड़ी में 16 बंगले, 14 ट्विन्स मचान, 4 स्टैंडर्ड रूम, मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट, चिल्ड्रन प्ले ग्राउंड के साथ-साथ हॉर्स राइडिंग और जीप से जंगल राइड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।इसके अलावा, यहां नॉन एसी मचान, बंगलो और कॉटेज भी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन को ऊटी से बहुत प्यार है यहां उनकी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। इसलिए वह नहीं चाहते थे कि इस जगह को छोड़कर कहीं और रहें। इसी बात को ध्यान रखते हुए उन्होंने फैसला किया कि वह होटल ऊटी में ही बनाएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन चक्रवर्ती के पास मुंबई में दो बंगले हैं। मिथुन चक्रवर्ती को इसके अलावा डॉग्स का भी शौक है। उनके पास एक दो नहीं, बल्कि 76 कुत्ते हैं। इनके रख रखाव पर भी मिथुन काफी खर्च करते हैं।

8 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
एक्टर की जिंदगी हमेशा से ही रोमांच से भरी रही है। कुछ हिट फिल्मों के बाद मिथुन ने लगातार दर्जनों फ्लॉप फिल्में दी थीं जिसके बावजूद उनके स्टारडम में कमी नहीं आ सकी। 
विज्ञापन

9 of 9
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com
मिथुन ने ‘मृगया’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर का आगाज किया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें