फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty Mother Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार

Fri, 07 Jul 2023 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन, शांतिरानी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शुक्रवार निधन हो गया है। मिथुन के छोटे बेटे नमोशी ने इस खबर की पुष्टि की। बता दें कि तीन साल पहले एक्टर के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अब एक्टर के सिर से मां का साया भी उठ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
नमोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शांतिरानी चक्रवर्ती के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। बता दें कि शांतिरानी के निधन के बाद तमाम भ्रामक खबरें भी फैलीं। इसके बाद मिथुन के छोटे बेटे नमोशी ने एक मीडिया बातचीत में शांतिरानी के निधन की पुष्टि की और कहा, 'अफसोस कि खबर सच है। अब हमारी दादी हमारे बीच नहीं रहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती अपनी मां शांतिरानी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त था जब मिथुन चक्रवर्ती अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ जोराबागान के घर में रहा करते थे। मायानगरी तक आने का मिथुन का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। आज जो सफलता उन्होंने अर्जित की है, उसे पाने के लिए वह कठिन संघर्ष से गुजरे हैं। बाद में मिथुन अपनी मां शांतिरानी को भी मुंबई ले आए थे। वह उन्हीं के साथ रहती थीं।
Rachel Shally: 22 साल बाद अब OTT की दुनिया में वापसी कर रहीं आमिर की फिल्म की हीरोइन, इस सीरीज में आएंगी नजर

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शांतिरानी के निधन पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, 'मिथुन दा और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।'
Abdu Rozik New Song Baarish launch event: Shiv Thakare संग दिखीं Sumbul Touqeer Khan
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म और राजनीति क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तियों ने चक्रवर्ती परिवार को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। बंगाली रियलिटी शो 'डांस बांग्ला डांस सीजन 12' के उनके को-एक्टर्स ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि मिथुन मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार से अभिनय की दुनिया में आए। उन्होंने हमेशा यही कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को अच्छी परवरिश दी।
Rachel Shally: 22 साल बाद अब OTT की दुनिया में वापसी कर रहीं आमिर की फिल्म की हीरोइन, इस सीरीज में आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें