फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाओं की तरह जिंदगी जीने वाले मिथुन दा ने तय की बेटे की शादी, करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी बनेगी बहू

Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती पिछले कई सालों से जी टीवी के रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन के बेटे मिमोह ने भी बॉलीवुड में कुछ फिल्में की लेकिन वह सफलता के उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए जो उनके पिता ने हासिल की।
विज्ञापन

2 of 6
a
मिथुन और योगिता बाली के बेटे मिमोह का असल नाम महाक्षय चक्रवर्ती है। इस वक्त वह 33 साल के हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, जल्द ही मिमोह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह अरेंज मैरिज होगी। मिमोह की होने वाली पार्टनर से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। करीब एक हफ्ते पहले मिथुन के घर पर एक पूजा भी की गई। जिसमें दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन के एक करीबी के मुताबिक, मिमोह और उनका परिवार अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों के सामने नहीं लाना चाहते। इस वजह से पूजा से जुड़ी सारी रस्में बहुत ही निजी रखी गईं। गौरतलब है कि इस दौरान मिमोह के दादा-दादी भी मौजूद रहे। 

4 of 6
फिलहाल अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। शादी से पहले ही सगाई की रस्में की जाएंगी। उम्मीद की जा रही है इस साल तक दोनों की शादी हो जाएगी। मिमोह अभी टीवी शो 'गामा' में नजर आ रहे हैं। बता दें कि मिमोह ने 'जिम्मी', 'हॉन्टेड 3डी', 'लूट' और 'एनेमी' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने बंगाली फिल्म 'रॉकी' भी की है।
विज्ञापन

5 of 6
मिमोह उस समय चर्चा में आए थे जब वह एक पॉर्न स्टार के साथ दिखे। उन्होंने खुद यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी मुलाकात अमरीकी पॉर्न स्टार केटन क्रॉस से हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन एक एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन बनकर भी उभरे हैं। वह मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। मिथुन के ऊटी और मसूरी सहित कई जगहों पर होटल्स हैं। उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें