फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के खाते में सोलो फिल्म का नया रिकॉर्ड जोड़ देगी 'मिशन मंगल', टूट जाएगा 'केसरी' का रिकॉर्ड

Mon, 19 Aug 2019 01:23 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mission mangal - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने के अक्षय कुमार की ही फिल्म 2.0 के रिकॉर्ड की आज यानी सोमवार को बराबरी कर लेगी। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर पिछले साल की फिल्म 2.0 ने रिलीज के पांच दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। मिशन मंगल की रिलीज को आज सोमवार को पांच दिन पूरे हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
mission mangal - फोटो : social media
अक्षय कुमार की किसी फिल्म के सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अब तक धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म केसरी के पास है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म केसरी ने रिलीज के सातवें दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का पड़ाव पार किया था। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने देश विदेश में रिलीज किया और फिल्म की कमाई की रफ्तार शुरू में काफी तेज होने के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई धीमी पड़ गई थी। इसकी वजह फिल्म का हिंदी पट्टी में ठीक से प्रचार प्रसार होना नहीं बताया गया।
विज्ञापन

3 of 4
मिशन मंगल - फोटो : सोशल मीडिया
अब सबकी निगाहें अक्षय कुमार की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल पर टिकी हैं। मिशन मंगल ने केसरी के पहले वीकएंड कलेक्शन 78.07 करोड़ रुपये और 2.0 के पहले वीकएंड कलेक्शन 95 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ते हुए पहले वीकएंड पर 97.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। गुरुवार से लेकर रविवार तक की इस कमाई के सोमवार को सौ करोड़ रुपये के पार जाते ही ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

पढ़ें: फैंस के बीच फंसी विद्या बालन को अक्षय कुमार ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

4 of 4
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, इस फिल्म के साथ रिलीज हुई टी सीरीज की फिल्म बाटला हाउस भी मुकाबले में बनी हुई है। फिल्म ने रविवार तक की कमाई मिलाकर अब तक 47.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन गुरुवार को 15.55 करोड़, शुक्रवार को 8.84 करोड़, शनिवार को 10.90 करोड़ और रविवार को 12.70 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें