फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मंगल की अब तक की कमाई, दबंग 3 की रिलीज डेट और जानिए इस नई हॉलीवुड फिल्म के बारे में

Wed, 21 Aug 2019 04:17 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mission mangal - फोटो : social media
धीमा पड़ा मिशन मंगल
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म मिशन मंगल की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़नी शुरू हो चुकी है। फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को 66 फीसदी के करीब गिरावट देखी गई। फिल्म ने सोमवार को 8.91 करोड़ रुपये और मंगलवार को 7.92 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म मिशन मंगल का कुल कारोबार अब तक 114.39 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
बाटला हाउस भी टक्कर में
जॉन अब्राहम की सोलो फिल्म बाटला हाउस का दम बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद छह दिनों में 57.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने सोमवार को 5.05 करोड़ और मंगलवार को 4.78 करोड़ रुपये कमाए। जॉन फिल्म की कामयाबी को लेकर काफी खुश हैं और आगे भी ऐसी ही कहानियों पर फिल्म बनाने रहना चाहते हैं।

पढ़ें: शाहिद कपूर ने बेटे के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो, यूजर्स बोले- 'तैमूर भी ऐसा ही दिखता है'
विज्ञापन

3 of 5
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया
20 दिसंबर को रिलीज होगी दबंग 3
सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ रिलीज होगी। मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इससे पहले वह सलमान खान को फिल्म वांटेड में भी निर्देशित कर चुके हैं।

पढ़ें:दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल

4 of 5
सेक्शन 375 - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्शन 375 का नया पोस्टर
अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म सेक्शन 375 का नया पोस्टर सामने आया है। 13 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा, राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक अजय बहल की इस फिल्म को कुमार मंगत पाठक और उनके बेटे अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।

पढ़ें: खून से सराबोर बाथटब में बैठी दिखीं परिणीति, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेडी और नॉट - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की नई फिल्म
13 सितंबर को ही भारत में फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स की एक पीरियड सस्पेंस फिल्म रिलीज हो रही है। समारा वीविंग की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म रेडी ऑर नॉट एक बहू की कहानी है जो एक रईस परिवार की परंपराओं और संस्कारों के दायरे में आने के बाद एक खतरनाक चक्रव्यूह में फंस जाती है। फिल्म में मार्क ओ ब्रायन भी लीड रोल में हैं और वह समारा के पति के किरदार में दिखाई देंगे।

पढ़ें: जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का रिलीज हुआ मोशन पोस्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें