दुनियाभर में भारत का झंडा बुलंद करने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भारत लौट आई हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्राकारों से सवालों के जवाब दिए। इसी सवाल जवाब के दौरान उन्होंने एक बड़ी बात कही, जो शायह हर कोई जानना चाहता है।
विज्ञापन
2 of 5
मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने इन सभी कयासों को खारिज कर दिया है। मानुषी ने कहा, 'अभी वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है, बॉलीवुड में एंट्री का उनका कोई इरादा नहीं है।' हालांकि उन्होंने कहा कि वह आमिर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गौरतलब है कि एमबीबीएस की छात्रा रहीं मानुषी किसी भी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के कम नहीं है। वह एक खूबसूरत चेहरा, आकर्षक फिगर और दिलकश अंदाज वाली युवती है। वहीं इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद को भूलने का मिला चांस, डेट पर गए रणवीर-दीपिका, खूब किया रोमांस
4 of 5
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो मिल वर्ल्ड के टैलेंट राउंड के दौरान का है। जहां मानुषी ने बॉलीवुड फिल्म 'रामलीला-गोलियों की रासलीला' के गाने नगाड़ा संग ढोल बाजे पर डांस किया। यह गाना फिल्म में दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।
इस गाने पर मानुषी ने जो बेहतरीन डांस किया उसके सभी कायल हो गए। और हों भी क्यों न आखिर मानुषी ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। इस डांस को देखकर आप भी कहेंगे कि मानुषी फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी मानुषी अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: सपना ने एक कंटेस्टेंट को कहा बंदरिया, बाद में बोलीं- 'इस लाइन को डिलीट कर देना'