फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी महंगे डिजाइनर से नहीं बल्कि मामूली टेलर से सुष्मिता सेन ने सिलवाया था 'मिस इंडिया' का गाउन, खुद किया था खुलासा

Thu, 21 May 2020 01:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन ने आज के दिन भारत का नाम रोशन किया था। उन्होंने 21 मई साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। आज उन्हें मिस यूनिवर्स बने 26 साल हो चुके हैं। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स के अलावा फेमिना मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी उन्होंने साल 1994 में जीता था। ऐसे में आज हम आपको सुष्मिता सेन के उस गाउन के बारे में बताने जा रहे जो उन्होंने फेमिना मिस इंडिया बनने के समय पहना था। 
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने अपने फेमिना मिस इंडिया का गाउन किसी मशहूर डिजाइनर से नहीं बल्कि अपने घर के पास के एक साधरण दर्जी से सिलवाया था। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने एक रियलिटी शो में किया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में अभिनेत्री कह रही थीं, 'हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि हम एक महंगा डिजाइनर गाउन खरीद पाते। मुझे इवेंट के दौरान चार अलग-अलग ड्रेस पहननी थीं। हम साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। हमें अपने दायरे भी पता थे। मेरी मां ने मुझे कहा, तो क्या हुआ। लोग तुम्हारे कपड़ों पर ध्यान नहीं देने वाले हैं, बल्कि उनका ध्यान तुम पर होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता वीडियो में आगे कहती हैं, 'कपड़े का फैब्रिक कैसा है दूर से उन्हें नहीं पता चलेगा। तो हम सरोजनी नगर बाजार गए। नीचे, गैराज में टेलर बैठते थे जो पेटिकोट सिलते थे। हमने उन्हें सामान दिया और बोला कि यह टीवी पर आने वाला है, इसलिए काम अच्छा करना। उस कपड़े से सरोजनी नगर के उस टेलर ने मेरा गाउन सिला। मेरी मां ने बचे हुए कपड़े से एक गुलाब बनाया। हमने काले रंग की नई जुराब खरीदी और काटकर, लास्टिक डालकर दस्ताने बनाए।'
 

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
मिस इंडिया का खिताब जीतने वाले दिन पर सुष्मिता वीडियो में कहा, 'मिस इंडिया का खिताब जीतने वाला दिन मेरे लिए बहुत बड़ा था। उससे भी बड़ी बात ये थी कि मैं उस गाउन को पहनने वाली थी। मुझे लगता है कि अगर इंसान के इरादे मजबूत हों, तो आप सब कुछ पा सकते हैं। पैसा मायने नहीं रखता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता था जिसके बाद मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही सु्ष्मिता सेन ने फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'दस्तक' थी जो कि 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्में की। उन्होंने 'बीवी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंखें' और 'मैं हू ना' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।

पढ़ें: मिस यूनिवर्स बनें सुष्मित सेन को हुए 26 साल, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बधाई देते हुए कहा- 'जान मुझे तुम पर गर्व है..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें