वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा स्टार बनना नहीं थी बल्कि वह लोगों से जुड़े रहना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि जैसा कि वह हमेशा कहती हैं कि वह लोगों से जुड़े रहने का रास्ता निकाल ही लेती हैं। उनकी इच्छा एक फिल्म स्टार बनने की नहीं बल्कि लोगों के साथ अपनापन बनाए रखने की है।