फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss India Grand Finale 2022: मिस इंडिया फिनाले के रेड कार्पेट पर सेलेब्स का जलवा, ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका ने लूटी लाइमलाइट

Sun, 03 Jul 2022 11:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है, जिसे आज मुंबई में आयोजित किया गया। इस इवेंट में देश भर के अलग-अलग जगहों से आईं 31 सुंदरियां मुकाबले में हैं। मिस इंडिया का ताज किसके सिर सजेगा ये तो पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल उससे पहले इवेंट में बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची। रेड कार्पेट पर सभी अलग-अलग लुक में नजर आए लेकिन मलाइका के बोल्ड लुक ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुरा ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस सिजलिंग अवतार पर किसी की भी नजरें जाकर ठहर जाएं। इस गाउन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : social media
वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी मिस इंडिया फिनाले में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान वह भी सिलवर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्डनेस के साथ अपने व्हाइट हेयर्स को भी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया।

4 of 6
कृति सेनन - फोटो : social media
एक्ट्रेस कृति सेनन भी मिस इंडिया पेंजेट के फिनाले में पहुंची थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में उनका लुक एलीगेंट लग रहा था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा, डीनो मोरिया, नेहा धूपिया आदि कई सेलेब्स बतौर जज पैनल में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
सायशा शिंदे - फोटो : social media
फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे हाल ही में लॉकअप में नजर आईं थीं, जिसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में खासा इजाफा देखने को मिला। फिलहाल मिस इंडिया 2022 में सायशा रेड कलर के डीप नेक गाउन में पहुंची थीं। गले में डायमंड नेकलेस के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीनो मोरिया - फोटो : social media
मिस इंडिया फिनाले में अभिनेता डीनो मोरिया रेड कार्पेट पर ऑल ब्लैक एंड व्हाइट लुक में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स और ब्लैक ब्लेजर टीमअप किया था जिसमें स्लीव्स में शिमरी टच दिया गया था। अभिनेता ने ब्लैक क्लासिक बो के साथ लुक को कंप्लीट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें