आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
ग्लैमरस लुक में आईं नजर
ताजा फोटोशूट में आलिया काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तस्वीरों में आलिया ने वनपीस ड्रेस पहनी हुई हैं। खुले बाल उनके इस लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तीन तस्वीरों में आलिया अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। इनमें से एक फोटो में आलिया के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है। इस पोस्ट में आलिया ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'इस साल कुछ इस तरह मैंने कॉफी पी।'