आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले जानें आरआरआर का कलेक्शन
'मिशन इंपॉसिबल' में थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी भी परोसी गई है और कॉमेडी की जिम्मेदारी फिल्म में नजर आ रहे तीनों बच्चों की है। तीनों ने ऐसे-ऐसे डायलॉग बोले हैं, जो लोगों को हंसाने के लिए काफी है। इतना ही नहीं, इन तीनों के नाम भी काफी मजेदार है। तीनों लड़कों में एक का नाम रघुपति, दूसरे का नाम राघव और तीसरे का नाम राजाराम होता है। यानी तीनों को मिलाकर 'आरआरआर' बनता है। इतना नहीं, तापसी पन्नू के सामने भी ये बच्चे खुद को सुपरहीरो की तरह ही परिचित करते हैं। तीनों में से एक तापसी पन्नू को कहता है कि कैप्टन अमेरिका, हल्क, आयरन मैन यह सब फिक्शनल कैरेक्टर हैं लेकिन रघुपति राघव राजाराम ऑरिजिनल है।