फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'हैवान' की रिलीज का 'हनुमान अंश' पर कितना पड़ा असर? जानें 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल कलेक्शन

Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie VS Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' ने 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है। जानिए 'हैवान' की रिलीज का दोनों फिल्मों पर कितना असर पड़ा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अदाकारी वाली फिल्म 'हैवान' रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई नहीं की है। इसका असर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' पर भी नहीं पड़ा है। 'हनुमान अंश' की रिलीज को 36 दिन हो चुके हैं, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। वहीं दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी 'मिर्जापुर द मूवी' भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

'हनुमान अंश' ने किया कमाल
  • फिल्म 'हैवान' की टक्कर सीधे तौर पर छठे हफ्ते में पहुंची 'हनुमान अंश' और दूसरे हफ्ते में चल रही 'मिर्जापुर- द मूवी' से थी।
  • छठे शुक्रवार को भी 'हनुमान अंश' पर नई फिल्म रिलीज होने का कोई असर नहीं पड़ा। इसने 5.71 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर लगीं तीन बड़ी फिल्मों में इसने शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई की है।
  • वहीं दूसरे नंबर पर रही 'मिर्जापुर- द मूवी', जिसने अपने दूसरे शुक्रवार यानि आठवें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इन दोनों फिल्मों के अलावा 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो हैवान को टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
  • पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिर्फ 40 लाख रुपये रही। 
  • तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
  • चौथे हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 61 करोड़ रुपये कमाए। 
  • पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई बढ़कर 90.25 करोड़ हो गई।
  • 36वें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 5.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • इसका टोटल कलेक्शन 168.84 करोड़ रुपये हो गया है।

सैफ अली खान अटैक केस: बांग्लादेशी व्यक्ति पर सख्त हुई अदालत; ठुकराई गुनाह कबूल करने की अर्जी, दिया यह आदेश

विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ऐसा नहीं है कि नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म दुनियाभर में भी शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 200.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'हनुमान अंश' की खास बात यह है कि यह फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली। इसके बाद यह फिल्म अचानक चर्चा में आ गई। इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।

4 of 5
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया। अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। 
  • पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • पहले हफ्ते में इसने 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • आठवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 153.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की पहले दिन की कमाई
हैवान को लेकर दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शन सामने आए हैं। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दर्शकों को नहीं जुटा पाई है। पहले दिन खबर लिखे जाने तक हैवान ने केवल 2.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और प्रियदर्शन का निर्देशन होने के बावजूद फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें