फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिर्जापुर 2' के रॉबिन अब नहीं रहे ‘सिंगल’, देहरादून पहुंचकर दुल्हन से बोले- ‘हां, ये भी ठीक है’

Thu, 26 Nov 2020 12:15 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Priyanshu Painyuli, Vandana Joshi - फोटो : Instagram-@priyanshupainyuli
चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में 'ये भी ठीक है' बोलकर मशहूर हो जाने वाले अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली गुरुवार को शादी कर रहे हैं। अपनी प्रेमिका अभिनेत्री और नर्तकी वंदना जोशी से शादी करने की योजना तो प्रियांशु ने बहुत पहले ही कर रखी थी। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से उनकी योजना कारगर साबित नहीं हुई। अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है और दिसंबर में मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन भी रखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
vandana joshi - फोटो : Instagram- @vandanajoshi
प्रियांशु और वंदना की मुलाकात तब हुई थी जब ये दोनों एक साथ फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। ये दोनों वर्ष 2013 में मुंबई में ही रंगमंच में काम करते हुए एक दूसरे से मिले। उस समय ये दोनों वैभवी मर्चेंट के ताज एक्सप्रेस म्यूजिकल ग्रुप का हिस्सा थे। अलग-अलग जगहों पर प्रस्तुति देने के लिए इन्हें यात्राएं करनी पड़ीं इसी दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां भी बढ़ गईं। उसके बाद दोनों का करियर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। लेकिन, सभी परिस्थितियों का सामना समझदारी से करते हुए अब ये दोनों शादी तक पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanshu Painyuli - फोटो : Instagram-@priyanshupainyuli
प्रियांशु ने अपने करियर की शुरुआत एक वेब सीरीज 'बैंग बाजा बारात' में एक छोटे से किरदार से की थी। उसके बाद उन्हें मनुजा त्यागी की वर्ष 2016 में आई फिल्म 'लव एट फर्स्ट साइट' में काम करने का मौका मिला और इसी साल प्रियांशु नजर आए फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' में। इस फिल्म में उन्होंने राहुल शर्मा का किरदार निभाया। वर्ष 2018 में प्रियांशु को विक्रमादित्य मोटवानी की एक्शन फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन कपूर के साथ देखा गया। फिल्म में प्रियांशु की अहम भूमिका रही। दरअसल, वही इस फिल्म के भावेश जोशी हैं जिन पर इस फिल्म का शीर्षक भी आधारित है।



 

4 of 5
Priyanshu Painyuli - फोटो : instagram: priyanshupainyuli
वर्ष 2018 में ही प्रियांशु ने आकर्ष खुराना की फिल्म 'हाईजैक' और कंवल सेठी की फिल्म 'वंस अगेन' में काम किया। ये दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं कर सकीं। वर्ष 2019 में उदय सिंह पवार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अपस्टार्ट्स' में भी नजर आए। फिर इस साल की शुरुआत में ही उन्हें हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म मिली 'एक्सट्रैक्शन'। अवेंजर्स सीरीज बनाने वाले रूसो ब्रदर्स की इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा का साथ उनकी किस्मत चमका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanshu Painyuli - फोटो : instagram: priyanshupainyuli
अब हाल ही में उन्हें 'मिर्जापुर 2' में रॉबिन के किरदार में देखा गया। इस सीरीज में उनका बोला संवाद 'ये भी ठीक है' आजकल काफी मशहूर है। आने वाले समय में प्रियांशु को तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'पिप्पा' में अहम भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। ये उधर, वंदना भी एक जानी मानी अभिनेत्री और नर्तकी हैं। उन्होंने 'दिल से दिया वचन' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम किया है। जल्द ही उन्हें एक वेब सीरीज में भी देखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें