फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने उठाया बच्चों को कुदरत की हिफाजत सिखाने का बीड़ा, प्राकृतिक रेशों से विकसित की ये रेंज

Thu, 26 Nov 2020 12:04 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों के अभिनय के अलावा दूसरी कारोबारी गतिविधियों में भी दिलचस्पी लेने के क्रम में नया नाम आलिया भट्ट का शामिल हुआ है। उनकी समकक्ष अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जहां युवतियों के कपड़ों और मेकअप पर फोकस कर रही हैं, आलिया ने दो कदम आगे जाकर बच्चों को अपना साथी चुना है। उन्होंने बच्चों की एक ऐसी क्लोदिंग रेंज विकसित की है, जिसमें प्लास्टिक का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होगा। और, ये कपड़े बच्चों को खेल खेल में कुदरत की हिफाजत की अच्छी बातें भी सिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट कहती हैं, ‘दुनिया के लिए मौजूदा वक्त बहुत अनिश्चितताओं का है। कुदरत शायद इसी बहाने हमसे कुछ कहना चाह रही है। और, वह ये कि अगर हमने प्रकृति के साथ यूं ही बर्ताव जारी रखा तो इसकी कीमत भी हमें ही चुकानी होगी। कुदरत के साथ साथ जी सकने का एक ही रास्ता है और वह ये है कि हमें भी कुदरत का ख्याल रखना होगा, तभी वह हमारा ख्याल रख पाने लायक लंबे समय तक बच सकेगी।’
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया ने बच्चों के कपड़ों की जो कंपनी खोली है, उसका मकसद है बच्चों में शुरू से ही प्रकृति के लिए प्रेम जगाना और उनमें स्थानीय बाजार में बनने वाले उत्पादों के प्रति शुरू से स्नेह जगाना। इस कंपनी के लिए आलिया ने किसी निवेशक की मदद नहीं ली है। जानकारी के मुताबिक इनमें इनका ही पूरा पैसा लगा है। शुरूआत में ये कंपनी दो साल से 14 साल के बच्चों के लिए ऐसे कपड़े बनाएगी, जिसमें पूरी तरह से प्राकृतिक रेशों का उपयोग होगा। यहां तक कि इन कपड़ों में बटन आदि भी प्लास्टिक के नहीं होंगे।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
गौरतलब है कि आलिया भट्ट इसके पहले ‘कोएक्जिस्ट’ नाम की भी एक मुहिम शुरू कर चुकी हैं। ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर्यावरण और पशु कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने मीसू (मी वार्डरोब सू वार्डरोब) नामक अभियान भी शुरू किया जिसके तरत मशहूर हस्तियां अपने कपड़े लोगों के साथ साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : फिल्म
आलिया भट्ट कहती हैं, ‘उनकी ताजा पहल बच्चों की दुनिया के लिए उत्पादों का एक ऐसा संसार बनाना है जो सीधे प्रकृति से जुड़ा हो। ये सब मैं इसलिए कर रही हूं ताकि इन बातों के बारे में बच्चों को शुरू से ही जानकारी दी जा सके। भविष्य उन्हीं का है और आने वाले दिनों की सुरक्षा का पाठ वह जितनी जल्दी सीख सकें, उतना ही बेहतर।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें