पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ष 2004 में फिल्म 'रन' से डेब्यू करने वाले पंकज त्रिपाठी 'अपहरण', 'बंटी और बबली', 'ओमकारा', 'अग्निपथ', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे', 'मसान', 'स्त्री', 'लूडो', '83' समेत कई चर्चित फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली वर्ष 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से। इसके बाद ओटीटी पर भी पंकज त्रिपाठी ने अपना झंडा बुलंद किया है। मिर्जापुर में वह अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के दमदार रोल में नजर आए। इन दिनों वह सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीसरे सीजन के जरिए दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं।