फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyenndu Sharma: ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे मुन्ना भइया! रणबीर-आलिया के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

Wed, 03 Aug 2022 03:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सीरीज से जुड़े सितारे अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। सीरीज में मुन्ना भइया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बात की। दिव्येंदु का नाम 'ब्रह्मास्त्र' के विकिपीडिया पेज पर दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस पर बात की है।
विज्ञापन

2 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु से पूछा गया था कि क्या वह अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस पर दिव्येंदु ने हंसते हुए कहा, 'यह फर्जी खबर है। मुझे समझ में नहीं आता कि मेरा नाम उनके विकिपीडिया पेज पर कैसे है। शायद ऐसा सीक्वल के लिए हो, लेकिन ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के लिए यह नहीं है। इस फिल्म के लिए मेरी कभी कोई मीटिंग नहीं हुई और न ही हमने इस बारे में कभी बात की।'

विज्ञापन

3 of 4
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में उम्मीद कर रहा हूं कि वे फिल्म के क्रेडिट में मेरा नाम नहीं जोड़ेंगे। नहीं तो लोग कहेंगे कि उन्होंने फिल्म में मेरा रोल काट दिया। बता दें कि दिव्येंदु ने 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना भइया के किरदार ने उनकी पॉपुलैरिटी को और भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, इनके अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें