रसिका दुग्गल
- फोटो : social media
रसिका दुग्गल ने आज अपने इंस्टाग्राम से चार फोटो शेयर किए हैं। इनमें अभिनेत्री अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। रसिका ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है- 'दिल और आउटफिट गार्डन गार्डन'। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। चंद घंटों में ही इन फोटोज को 4 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कमेंट की झड़ी लग गई है। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखने के बाद तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को लेकर फैंस में कितनी दीवानगी है यह कमेंट्स में देखकर ही पता चल रहा है। कमेंट सेक्शन में लवली, ब्युटीफुल और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स की भरमार है।