फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत ने प्रिंटेड मोनोकिनी में साझा की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्लैमरस अवतार

Sun, 04 Apr 2021 04:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उनकी लगभग सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फिर चाहे वो जिम वियर हो या एथनिक अपने हर लुक में वो खूबसूरत ही नजर आती है। वही सोशल मीडिया पर मीरा के जबरदस्त फॉलोअर्स हैं, जबकि कुछ उन्हें अपना स्टाइल इंस्पिरेशन भी मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor
अब मीरा राजपूत ने मोनोकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मीरा ने फ्लोरल प्रिंट में पीच रंग की बेहद खूबसूरत मोनोकिनी पहनी है। साथ ही मीरा ने फ्लोरल स्टोल और बड़े सनग्लासेज भी लगा रखे हैं। मीरा कपूर ने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'गड़बड़ होने से चंद मिनटों पहले।'
 
विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने मीरा कपूर की इस तस्वीर को किलर बताया है। यहीं, एक अन्य यूजर ने ने लिखा, 'दीवा'। बता दें कि मीरा कपूर और पति शाहिद कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। हालांकि उन्होंने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।
 

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखती हैं और उसे बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। इसके साथ ही  मीरा खाने की काफी शौकीन हैं बावजूद इसके वह बिल्कुल फिट नजर आती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : instagram/shahidkapoor
बात शाहिद के वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद साल 2019 में फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें