फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज कपूर के सामने ही रोमांटिक हुए शाहिद-मीरा, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर इस तरह किया विश

Sun, 07 Jul 2019 06:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस खास मौके पर मीरा ने शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही एक खास कैप्शन भी लिखा। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
मीरा ने जो तस्वीर पोस्ट की है वह उनकी शादी की है। इस तस्वीर में शाहिद मीरा को प्यार से पकड़े हुए हैं। तस्वीर में पीछे की ओर पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- 'तुमने मेरी दुनिया बना दी।' मीरा और शाहिद ने गुरुद्वारे में शादी की थी। तस्वीर में मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।  

4 of 5
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
शाहिद कपूर की हाल ही में फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुई है। यह फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इस फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी भी है। कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। खास बात है कि तेलुगू और हिंदी वर्जन दोनों ही फिल्मों को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें