फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा से पहले इस एक्ट्रेस को डेट करते थे शाहिद कपूर, चैट शो में बताई थी प्यार में मिले धोखे की बात

Sun, 07 Jul 2019 06:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर ने साल 2015 में 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। शादी के समय शाहिद की उम्र 34 साल थी जबकि मीरा 21 साल। आज शाहिद और मीरा की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मीरा राजपूत ने अलग अंदाज में बधाई दी। शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी। इस खबर ने न सिर्फ शाहिद के फैंस को बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को भी हैरान कर दिया था।

विज्ञापन

2 of 5
shahid kareena - फोटो : instagram

शादी से पहले शाहिद कपूर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फिल्मों में आने के बाद शाहिद कपूर ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और फिर अलग हो गए। दोनों के बीच दूरियां क्यों आई इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन शाहिद अक्सर इस बारे में बात करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor

नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा था कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा था,  'मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।' शाहिद के इस जवाब से शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई थी।

4 of 5
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media

आपको बता दें कि एक दौर ता जब शाहिद और करीना के अफेयर के किस्से हेडलाइन बना करते थे। दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने काफी समय तक सुर्खियां बटोरी थी। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि वे फिदा की शूटिंग के वक्त शाहिद की तरफ बहुत आकर्षित हुई थीं। करीना के अलावा साल 2008 में फिल्म किस्मत कनेक्शन के दौरान विद्या बालन और शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें भी जोरों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid and meera
आखिरकार लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें