फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः ऑक्सीजन मास्क लगाए मासूम बच्चे की तस्वीर देख टूटा मीरा राजपूत का दिल, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Mon, 17 May 2021 08:47 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगो की जान तो ले ही रही है साथ ही अपने कहर से लोगों को मानसिक तनाव भी दे रही है। लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की अपील की जा रही है। आम से लेकर खास तक सभी कोरोना को खत्म करने की कोशिश में लगे है। बहुत से सेलेब्स फंड इक्ट्ठा करके या ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता करवा के लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स लोगों को सोशल मीडिया के जरिए इस महामारी को लेकर जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए लोगों से महामारी में सुरक्षित रहने की और सभी प्रोटोकॉल बनाए रखने की अपील कर कर रही हैं। हाल ही में मीरा ने अपने इंस्टाग्राम से एक बच्चे की तस्वीर साझा की है और बताया है कि इस तस्वीर को देखकर उनका दिल टूट गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अभिनेत्री नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर साझा की है जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मीरा ने कहा कि उनका दिल टूट गया है और ये देखकर उनके पास बोलने के लिए कुछ शब्द नहीं बचे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत
कोरोना की लहर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। बड़े-बुजुर्गों के साथ साथ छोटे छोटे बच्चे भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें बच्चे ने ऑक्सीजन मास्क पहना है। इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि ये मासूम सा बच्चा कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस तस्वीर के साथ मीरा ने लिखा, 'इसके लिए कोई बहाना नहीं है'।

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Insatagram- @mira.kapoor
बता दें कि इससे पहले मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'सभी के लिए एक प्रार्थना है, निराशा में लोगों के लिए, देखभाल करने वालों के लिए, हमारे डॉक्टर, नर्स, ड्राइवर, कार्यकर्ता...हर कोई जो अपना सामर्थ्य से अधिक कर रहा है।कृपया घर पर रहें'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना की इस जंग में इसे हराने के लिए सभी ने कमर कस ली है। सरकार तो इससे निपटने के लिए तमाम हथकंडे अपना ही रही हैं वहीं सेलेब्स भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही वो लोगों का हौंसला भी बढ़ा रहे हैं कि अगर हम साथ होकर लड़े तो जल्द ही इस महामारी से छुटकारा पा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें