फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput Shahid Kapoor: जब शाहिद को देखकर मीरा राजपूत के पिता ने कहा था- क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?

Thu, 09 Dec 2021 07:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी कही जाती है। दोनों की शादी के छह साल हो गये हैं। उनके दो बच्चे मीशा और जेन हैं। अक्सर मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर बच्चों और शाहिद कपूर की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं होने के बाद भी मीरा राजपूत के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, और वह बेहद एक्टिव रहती हैं। 21 साल की उम्र में उनकी शाहिद कपूर से शादी हो गई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर को देखने के बाद मीरा राजपूत के पिता ने उनसे कहा था, 'क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?'

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्होंने और मीरा राजपूत ने कभी डेट नहीं की। वे दोनों बस तीन से चार बार ही मिले थे और इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था। शाहिद ने कहा था कि वह जब मीरा राजपूत से पहली बार मिले थे उस वक्त फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता शाहिद ने अपने साक्षात्कार में कहा था, 'मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फॉर्महाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने वीयर्ड शूज पहन रखे थे एवं बॉडी पर टैटू बने हुए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद ने बताया था कि जब मीरा के पिता ने उनके स्वागत के लिए दरवाजा खोला तो वह उनके लुक को देखकर घबरा गए थे। उनके मुंह से निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?' मीरा राजपूत ने भी शादी से पहले शाहिद कपूर के सामने शर्त रखी थी कि शादी से पहले उनको अपने बाल बिल्कुल पहले की तरह रखने होंगे। 

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। उनकी शादी के वक्त फैंस इसलिए हैरान थे कि शाहिद ने इंडस्ट्री के बाहर से शादी की थी। जबकि प्रशंसकों को लग रहा था कि शाहिद लव मैरीज करेंगे। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहिद की ही तरह मीरा राजपूत भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शाहिद कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह और मीरा एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें