बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। 27 साल की मीरा राजपूत ने इसी हफ्ते बेटे जैन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मीरा राजपूत ने ट्रोर्ल्स को अपने पैरों पर कमेंट करने के लिए आड़े हाथ लिया है और प्रतिक्रिया दी है।