बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पर अक्सर ही पापाराजी की नजर रहती है। मीरा की फैन फॉलोइंग शाहिद से कम नही हैं। 23 साल की मीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इतना ही नहीं मीरा राजपूत ने एक ऐड के जरिए हाल ही में एक्टिंग डेब्यू किया है।
मीरा राजपूत
हालांकि मीरा के पहले ऐड शूट कराना वो भी एंटी एजिंग क्रीम के लिए फैंस को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। मीरा ने इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा था लेकिन अब पहली बार ट्रोलिंग पर मीरा राजपूत ने खुलकर अपनी राय जाहिर की है।
मीरा राजपूत
मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां तक सभी की पहुंच है। लोग जो महसूस करते हैं, वे कहते सकते हैं। हर किसी के अपने विचार हैं। ऐसा हो नहीं सकता है कि सभी लोग आपसे प्यार करें। मैंने हमेशा अपने विचार खुलकर रखे हैं और मैं जो महसूस करती हूं उसे बयां करने से कभी पीछे नहीं हटी।'
मीरा राजपूत
बता दें मीरा ने ये ऐड मीरा ने ये ऐड कमर्शियल स्किन केयर ब्रांड ओले के लिए किया था जिसमें मीरा बता रही थीं कि कैसे एक क्रीम की वजह से उनकी स्किन निखर गई लेकिन उनके फैंस को मीरा का ये ऐड करना पसंद नहीं आया और मीरा को आड़े हाथों लिया और ऐसे प्रोडक्ट को इंडॉर्स करने के लिए ट्रोल कर दिया, जिसमें केमिकल हैं।