फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले पत्रकार बनना चाहती थीं ये अभिनेत्री, 15 साल में इतना बदल गया लुक

Sat, 18 Jan 2020 08:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मिनिषा लांबा 18 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। दिल्ली की रहने वालीं मिनिषा एक पत्रकार बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग ने उनकी किस्मत बदल दी। मिनिषा ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान से वो मॉडलिंग करने लगीं।
विज्ञापन

2 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
मिनिषा ने कई बड़ी कंपनियों के एड फिल्म में काम किया। इनमें 'एलजी', 'सोनी', 'कैडबरी', 'हाजमोला', 'एयरटेल' और 'सनसिल्क' जैसे ब्रांड हैं। 'कैडबरी' के एड के दौरान निर्देशक शूजित सरकार ने उन्हें अप्रोच किया। मिनिषा ने साल 2005 में शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Minissha Lamba - फोटो : social media
मिनिषा 'बिग बॉस' सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इस शो में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर भी कंटेस्टेंट थे। शो में आर्य ने खुलासा किया था कि वो मिनिषा को डेट कर चुके हैं। हालांकि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद मिनिषा ने इन खबरों को झूठा करार दिया था। मिनिषा ने कहा था कि 'हमने कभी एक दूसरे को डेट नहीं किया। आर्य ने जो भी कहा वह सच नहीं है। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हम दोस्त बन गए लेकिन इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ भी नहीं है। जब उसने ये बात कही, वो बहुत दबाव में था। मैंने उसे माफ कर दिया है।'

4 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया
मिनिषा ने जुलाई 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान थाम के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था। रेयान नाइटक्लब्स के मालिक हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड शादी करने का फैसला किया था। शादी की पार्टी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। उनमें पूजा बेदी भी थीं, जो रेयान की कजिन लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया
मिनिषा उस वक्त अचानक सुर्खियों में आईं जब उनके नाक और लिप्स के सर्जरी करवाने की बात सामने आई। सर्जरी के बाद मिनिषा का लुक काफी बदल गया था। इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया। मिनिषा आखिरी बार शो 'इंटरनेट वाला लव' में नजर आई थीं जो अगस्त 2018 से लेकर मार्च 2019 तक प्रसारित हुआ था।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को लेकर चैनल पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, इस कंटेस्टेंट को बताया फेवरेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें