मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी की खबर काफी समय से मीडिया में चल रही हैं । मिमोह की शादी 'महाभारत' में देवकी का किरदार निभाने वाली शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा से तय हुई है । मदालसा को लेकर एक नई खबर सामने आई है ।
विज्ञापन
2 of 7
मदालसा
दरअसल, मदालसा शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'दो पल प्यार के' रिलीज होने वाली है । सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च होना था । ये इवेंट बप्पी लहरी के घर पर रखा गया था ।
विज्ञापन
3 of 7
मदालसा
इस मौके पर बप्पी दा और फराह खान भी मौजूद थे । इवेंट में मीडिया को भी इनवाइट किया गया था । यहां फिल्म को लेकर बात की गई लेकिन मदालसा यहां काफी देर इंतजार करेन के बाद भी नहीं पहुंचीं ।
4 of 7
मदालसा
जब प्रोडक्शन यूनिट ने मदालसा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो भारी ट्राफिक में फंसी हैं । स्पॉटब्वॉय डॉट की खबर के अनुसार जब उन्होंने मदालसा से पूछा तो पता चला कि वो शहर से बाहर हैं । ये नहीं समझ आया कि मदालसा को ऐसे बहाने बनाने की क्या जरूरत आ पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
मदालसा
बता दें कि मिमोह और मदालसा की शादी 7 जुलाई को ऊटी से होगी। मदालसा ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से किया था । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है ।
विज्ञापन
6 of 7
मदालसा
मदालसा अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं । मदालसा का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड फोटो से भरा पड़ा है । हैरानी वाली बात ये है कि शादी की खबरें आने के बावजूद मदालसा और मिमोह ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा है।
मदालसा और मिमोह के सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की साथ में एक भी तस्वीर नहीं हैं । शादी के सभी फंक्शन होटल द मोनार्क, ऊटी से होंगे । शादी का संगीत 6 जुलाई को होगा । शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है ।